4:55 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

श्रावण पूर्णिमा पर बदायूँ में ट्रैफिक डायवर्जन, 27 अगस्त रात से 28 अगस्त रात तक लागू रहेगी व्यवस्था

बदायूं

श्रावण पूर्णिमा पर बदायूँ में ट्रैफिक डायवर्जन, 27 अगस्त रात से 28 अगस्त रात तक लागू रहेगी व्यवस्था

केशव गुप्ता

बदायूँ। श्रावण पूर्णिमा एवं गंगा स्नान पर्व को लेकर कछला और अटैना घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए बदायूँ पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 27 अगस्त की रात 8 बजे से 28 अगस्त की रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।
बदायूँ से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम एवं भारी वाहनों को उझानी बाईपास–मुजरिया–सहसवान–जरीफनगर–गुन्नौर–बबराला–अलीगढ़ होकर भेजा जाएगा। वहीं कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए नौशेरा तिराहा–कादरचौक–गंजडुंडवारा मार्ग निर्धारित किया गया है।
मुजरिया चौराहे से कछला होते हुए कासगंज जाने वाले वाहनों तथा सहसवान कछला रोड से कछला होते हुए कासगंज जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
नौशेरा तिराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा और सहसवान कछला रोड पर पुलिस एवं यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।
हालांकि, कछला एवं अटैना घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का इस्तेमाल करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस