6:43 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में जुलूस-ए-मुहम्मदी के दौरान छुरी लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

उझानी में जुलूस-ए-मुहम्मदी के दौरान छुरी लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच।

उझानी (बदायूं) 26 अगस्त ।

नगर में बुधवार को निकाले गए जुलूस-ए-मुहम्मदी के दौरान छुरी (हथियार) लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नाबालिग युवक डीसीएम पर अपने साथियों के साथ बैठा हुआ खुलेआम चाकू जैसा हथियार छुरी लहराता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो 26 अगस्त को निकले जुलूस-ए मोहम्मदी का है। जुलूस के दौरान युवकों से भरी एक डीसीएम पर बैठा युवक धारदार हथियार लहरा रहा है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह कोई प्लास्टिक का खिलौना प्रतीत हो रहा है। फिर भी वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस