6:01 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कैंप लगाकर जुलूस-ए-मुहम्मदी का किया इस्तकबाल- सांसद आदित्य यादव अतिथि के तौर पर रहे मौजू

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कैंप लगाकर जुलूस-ए-मुहम्मदी का किया इस्तकबाल।

सांसद आदित्य यादव जी अतिथि के तौर पर रहे मौजूद।

आदित्य यादव व आबिद रज़ा ने जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां साहब व धर्मगुरुओं का हार व फूलों का गुलदस्ता देकर किया स्वागत।

आबिद रज़ा के समर्थकों ने जुलूस मार्ग को होर्डिंग बैनर से पाटा।

आज दिनांक 26/08/2026 को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने हज़रत शाह विलायत गेट के पास कैंप लगाकर जुलूस-ए-मुहम्मदी का इस्तकबाल किया, जिसमें अतिथि के तौर पर मुख्य रूप से बदायूँ के सांसद आदित्य यादव जी मौजूद रहे।

आबिद रज़ा ने हर साल की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मुहम्मदी में आने वाले लोगों का खुले दिल से इस्तकबाल किया तथा जुलूस में आगे चल रहे झंडे को सांसद आदित्य यादव जी तथा पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पकड़ कर परचम लहराया।

जुलूस में जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां साहब तथा हज़रत अज़्ज़ाम मियां साहब को आबिद रज़ा व आदित्य यादव जी ने फूलों की माला पहनाकर तथा फूलों का गुलदस्ता पेश करके धार्मिक गुरु का इस्तकबाल किया।

यहां यह बता दें कि लगभग 20 साल से पूर्व मंत्री आबिद रज़ा हज़रत शाह विलायत गेट पर कैंप लगाकर जुलूस का इस्तकबाल करते हैं तथा कैंप में जुलूस में आने वाले लोगों को शरबत का इंतजाम किया गया।

आबिद रज़ा ने हर साल की तरह जुलूस-ए-मुहम्मदी के मार्ग पर कालीन बिछवाई तथा पूरे जुलूस के मार्ग पर आबिद रज़ा समर्थकों ने होर्डिंग बैनर लगाकर पूरे जुलूस के रोड को पाट दिया था। यह चर्चा का विषय बना रहा।

कैंप में सभासद अनवर खां, छोटा मेंबर, अबरार मेंबर, नवेद मेंबर, मुशाहिद मेंबर, जवाहर सिंह यादव पूर्व डी जी सी, ओमवीर सिंह यादव, साजिद नेता जी, हारून मेंबर, माजिद मेंबर, फरहत अली, शशांक यादव, सफीर अहमद, अतुल पटेल, हर्षित यादव, त्यागी सिंह राजपूत, परवेज उर्फ छोटु, रिजवान बब्लू, अफसर खां, कौसर खां, मास्टर असरार, फहीम, मिंटू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस