बदायूं
फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ₹1.40 लाख की वसूली, सिविल लाइंस पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
केशव गुप्ता
बदायूं। फर्जी दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने के मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 1.07 लाख रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम कैली निवासी संतोष कुमार पाल की तहरीर पर 25 अगस्त को थाना सिविल लाइंस में मुकदमा अपराध संख्या 309/26 धारा 308(6) बीएनएस के तहत अजय शर्मा, अंकुर उपाध्याय और अमन मयंक शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तों ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर 1.40 लाख रुपये लिए थे।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय शर्मा पुत्र हरिभगवान शर्मा निवासी बरातेगदार और अमन उर्फ मयंक शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी मोहल्ला चौबे, थाना कोतवाली बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अजय शर्मा के कब्जे से 50 हजार रुपये और अमन उर्फ मयंक शर्मा के कब्जे से 57 हजार रुपये बरामद किए। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार अमन मयंक शर्मा के खिलाफ थाना कोतवाली बदायूं में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मुकदमा अपराध संख्या 309/26 दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक सुपेन्द्र मलिक मय पुलिस टीम शामिल रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


