6:35 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के सार्थक प्रयासों से बदायूं विधानसभा क्षेत्र में हुई सड़कों को धन की वर्षा

बदायूं विधानसभा क्षेत्र में हुई सड़कों को धन की वर्षा।
सात प्रमुख सड़कों के निर्माण को 10 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर,सड़कों का जल्द निर्माण शुरू करने को शासन ने
3.50 करोड़ अवमुक्त भी किया
हजारों लोगों को मिलेगा लाभ,खुशी का माहौल

बदायूं l बदायूं विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने सात प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है इसमें से 3.50 करोड़ की धनराशि अब मुक्त हो चुकी है l इन सड़कों का निर्माण होने से बदायूं विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत होने से उन क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है l
कुछ महीने के अंदर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में योगी सरकार ने हर क्षेत्र के विकास के लिए धन की वर्षा शुरू कर दी है l किसी क्रम में बदायूं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने भी क्षेत्र की साथ प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को दिया था और पिछले दिनों सत्र के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से मुलाकात कर सड़कों के प्रस्ताव पर मोहर लगाने का अनुरोध किया था l विधायक के सार्थक प्रयासों का नतीजा रहा की शासन ने साथ सड़कों के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है सड़कों के स्वीकृति के संबंध में प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास एवं विभाग अध्यक्ष को पत्र जारी किया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री ग्राम योजना अंतर्गत ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण के लिए बदायूं विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण को 10 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है l
इस संबंध में भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जिन सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है उनका निर्माण कार्य जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया जाएगा बताया कि शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 3.50 करोड़ की धनराशि अब मुक्त कर दी है ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके उन्होंने कहा है कि यह वह सड़के हैं जो लंबे समय से जर्जर हालत में थी और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी l
विधायक ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता को सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया था और उनके द्वारा सार्थक प्रयास भी किए गए जिसके फल स्वरुप सरकार ने उनके प्रस्ताव पर सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में विकास की गंगा लगातार बह रही है l
विधायक का कहना है कि प्रदेश सरकार का पूरा फोकस ग्रामीण क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का है और विकास का रास्ता सड़कों से ही गुजर कर जाता है इन सड़कों का निर्माण हो जाने के बाद क्षेत्र का विकास और हो सकेगा और आम जनता के लिए आवागमन में काफी लाभ मिलेगा l इधर, इन क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है इसके लिए उन्होंने विधायक महेश चंद्र गुप्ता को बधाई विधि है लोगों का कहना है कि विधायक ने उनके दर्द को समझा l लोगों का कहना है कि सड़कों की हालत खराब होने के कारण सभी को काफी दिक्कतें होती थी और उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा विधायक को अपनी समस्या से अवगत कराया था और विधायक ने जल्द ही उनकी समस्या को दूर कराई जाने का आश्वासन दिया था l
Box
विधानसभा क्षेत्र को उन्होंने अपनी मां माना है, और क्षेत्र के हर व्यक्ति से उनका गहरा नाता है l क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा l दोहराया है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा l महेश चंद गुप्ता शहर भाजपा विधायक, बदायूं
इन सड़कों के निर्माण को मिली है स्वीकृति….
1.मुड़िया से मोहम्मद नगर सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य
लंबाई: 2.00 किमी
कुल लागत: ₹219.50 लाख
स्वीकृति: ₹74.99 लाख
2.रैपुरा से घटबेहटी तक मार्ग का निर्माण कार्य
लंबाई: 1.50 किमी
कुल लागत: ₹158.40 लाख
स्वीकृति: ₹54.12 लाख
3.रूखड़ा खेड़ा से बलिया तक नव निर्माण कार्य
लंबाई: 1.50 किमी
कुल लागत: ₹158.77 लाख
स्वीकृति: ₹54.24 लाख
4.मोहनपुर से कुंवरगांव पनौटा तक नव निर्माण कार्य
लंबाई: 1.20 किमी
कुल लागत: ₹129.10 लाख
स्वीकृति: ₹44.11 लाख
5.जखोलिया से बनकोटा ग्राम देवता तक नव निर्माण कार्य
लंबाई: 1.00 किमी
कुल लागत: ₹130.07 लाख
स्वीकृति: ₹44.44 लाख
6.नरखेड़ा स्कूल से सिकरोड़ी मार्ग का नव निर्माण कार्य
लंबाई: 1.20 किमी
कुल लागत: ₹104.94 लाख
स्वीकृति: ₹35.85 लाख
7.नंदगांव मोड़ से प्रहलादपुर तिराहे तक नव निर्माण कार्य
लंबाई: 1.10 किमी
कुल लागत: ₹96.73 लाख
स्वीकृति: ₹33.05 लाख

विज्ञापन एक्सप्रेस