6:35 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में महर्षि वर्ल्ड की पहली वर्षगांठ

महर्षि विश्व शांति आंदोलन और महर्षि आध्यात्मिक जन-जागरण अभियान के अंतर्गत महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में महर्षि वर्ल्ड की पहली वर्षगांठ ‘आनंदमय विश्व योजना’ के तहत श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं गुरुदेव के पूजन से हुआ तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। जिससे समस्त विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आस्था और भक्ति का परिचय दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने विद्यार्थियों को भगवान हनुमान के साहस, सेवा, निष्ठा और समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अंत में सभी के मंगल एवं विद्यालय की उन्नति की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण से हुआ। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस