10:12 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ियों की सेवा में पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शैलेश पाठक के भंडारे में बांटा प्रसाद

बदायूं

कांवड़ियों की सेवा में पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शैलेश पाठक के भंडारे में बांटा प्रसाद

केशव गुप्ता

उसावां। कस्बे के फतेहगढ़ चौराहे पर भाजपा नेता शैलेश पाठक की ओर से कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों को पूरी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान पूरा पंडाल भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व सांसद ने कांवड़ियों की सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उझानी ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, पूर्व चेयरमैन आकाश वर्मा, उदुनेश यादव, चमन गुप्ता, सौरभ तोमर, नरेश कश्यप, अर्जुन कश्यप, लेखराज कश्यप, शिवम पांडे, पंकज पाठक, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस