8:39 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया को तेज – विधायक हरीश शाक्य

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है।
लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं की मांग स्टेडियम के निर्माण के सपने को अब साकार करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ गया है।
विकास पुरुष, कर्मठ और जनप्रिय विधायक हरीश शाक्य की निरंतर मेहनत और प्रयासों का ही परिणाम है कि शासन ने बिल्सी में स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

बताते चलें कि विधायक हरीश शाक्य ने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के भविष्य और खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण की मांग की थी। उनकी इस जनहितैषी मांग पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

बिल्सी विधायक ने मुख्यमंत्री जी से हुई मुलाकात में स्टेडियम निर्माण का विशेष उल्लेख करते हुए विधानसभा क्षेत्र 114 बिल्सी में खेलो इंडिया योजनान्तर्गत स्टेडियम का निर्माण कराए जाने का आग्रह किया गया था ।

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए 03 एकड़ निःशुल्क एवं उपयुक्त भूमि को राजस्व अभिलेखों में युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज कराकर नियमानुसार प्रस्ताव महानिदेशालय को प्रेषित किया जाए ताकि आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

निश्चित तौर पर यह बिल्सी के इतिहास में एक नया अध्याय होगा।
विधायक हरीश शाक्य शुरू से ही विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित रहे हैं। शिक्षा हो, सड़क हो, स्वास्थ्य हो या युवाओं के लिए खेल का मैदान, वे हर क्षेत्र में जनता जनार्दन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर संघर्षरत रहते हैं। उनके अथक प्रयासों से ही आज बिल्सी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह स्टेडियम बनने के बाद क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस