7:03 pm Sunday , 23 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी -फिल्मी स्टाइल में अनियंत्रित कार क्लीनिक में घुसी, बालक घायल।

बिल्सी -फिल्मी स्टाइल में अनियंत्रित कार क्लीनिक में घुसी, बालक घायल।

बिल्सी, बदायूं 23 अगस्त ।

नगर के सिरासौल चौराहे पर रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे फिल्मी स्टाइल में एक अनियंत्रित कार ने जमकर कहर बरपाया। तेज रफ्तार कार कई वाहनों और दुकानों को टक्कर मारते हुए गौतम हेल्थ केयर सेंटर में जा घुसी। हादसे में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक चौराहे के पास तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हुए लापरवाही से कार चला रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी कई बाइक व साइकिलों को रौंदते हुए सीधे क्लीनिक की दीवार से जा टकराई।

हादसे में ग्राम रायपुर बुजुर्ग निवासी बालक रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

गौतम हेल्थ केयर सेंटर के संचालक डॉ. गौतम माहेश्वरी ने बताया कि क्लीनिक ऊंचाई पर बना होने से बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो जान का बड़ा नुकसान हो सकता था। टक्कर से क्लीनिक की दीवार को भारी नुकसान पहुंचा है।

सूचना पर कस्बा इंचार्ज सचिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस