3:57 pm Sunday , 23 August 2026
BREAKING NEWS

हाईवे केसरिया सैलाब में डूबा, आसमान गूंजा हर-हर महादेव के जयघोष से

हाईवे केसरिया सैलाब में डूबा, आसमान गूंजा हर-हर महादेव के जयघोष से

उझानी-बदांयू 23 अगस्त।

सावन के अंतिम दिनों में शिवभक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि बरेली मथुरा हाईवे केसरिया रंग में रंग गया। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा आसमान गूंज उठा।

शनिवार देर रात से ही कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे हाइवे पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते हाईवे पर केसरिया टोपी, केसरिया टी-शर्ट और कंधे पर कांवड़ लिए शिवभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।

जिला प्रशासन के मुताबिक इस बार मुख्य कांवड़ मेले में लाखों श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरे हैं। अंतिम पड़ाव के चलते डाक कांवड़ियों की तेज रफ्तार टोलियों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया।

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रसाशन पूरी रात मुस्तैद रहा। जगह-जगह सेवा शिविर, मेडिकल कैंप और पुलिस पिकेट लगाए गए थे। भक्तों के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था स्वयंसेवी संगठनों द्वारा की गई।

एक कांवड़िये राकेश कुमार ने बताया, हम 4 दिन में पीलीभीत से चलकर कछला गंगा घाट से जल लेकर आए हैं। रास्ते भर लोगों ने बहुत सेवा की। भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूरी करें।

हाईवे पर घंटों तक सिर्फ “बोल बम” व डीजे का ही शोर सुनाई देता रहा। देर शाम तक यह केसरिया सैलाब धीरे-धीरे शिवालयों की ओर बढ़ गया।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस