3:55 pm Sunday , 23 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में शिवभक्ति का संगम, केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने लगवाया विशाल भंडारा

उझानी में शिवभक्ति का संगम, केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने लगवाया विशाल भंडारा

उझानी, बदायूं 23 अगस्त ।

पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सेवा के लिए आज उझानी में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के द्वारा आज सुबह एडीएस सिनेप्लेक्स, उझानी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कछला घाट से जल लेकर आते-जाते हजारों शिवभक्त कांवड़ियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

माननीय केंद्रीय मंत्री श्री बीएल वर्मा ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की और यात्रा की मंगलकामना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, कछला चेयरमैन जगदीश चन्द्र लोनिया, ब्लाक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार निगम के चेयरमैन प्रभात राजपूत, युवा नेता हर्षवर्धन राजपूत, समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता, अरूण अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, रानी सिंह पुंडीर, पवन वार्ष्णेय, राजीव गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

*बदायूं रोड पर भी लगा भंडारा*

वहीं बदायूं रोड स्थित रिंकू वाटर सप्लाई पर समाजसेवी गगन मित्तल द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह श्याम प्रभु को भोग लगाकर शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान गिरीश चंद्र वार्ष्णेय, कैलाश माहेश्वरी, शेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस