बदायूं
उझानी के कांवड़ बाजार में भिड़े सांडों के दो गुट, खोखा पलटा, बाजार में मची अफरा-तफरी।
उझानी (बदायूं) 22 अगस्त ।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने लगे कांवड़ बाजार में बीती रात सांडों की लड़ाई से हड़कंप मच गया।
बताया गया कि रात करीब 10 बजे हाइवे किनारे लगे कांवड़ बाजार में चहल-पहल थी। इसी दौरान सांडों के दो गुट आमने-सामने आ गए और भिड़ गए। सांडों के भिड़ते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हाइवे से गुजर रहे कांवड़ियों ने भी अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइकें किनारे रोक लीं।
सांडों के मल्लयुद्ध में एक दुकानदार का बीड़ी-सिगरेट, गुटखा का खोखा भी चपेट में आकर लुढ़क गया। जब लड़ते-लड़ते सांड कांवड़ की दुकानों की तरफ बढ़े तो सामान खरीद रहे कांवड़ियों ने भी किनारा कर लिया।
काफी मशक्कत के बाद दुकानदारों ने पानी फेंककर व लाठी-डंडों से फटकार कर किसी तरह लड़ते सांडों को अलग किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



