7:40 pm Saturday , 22 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली सिटी-मथुरा रेलखंड का जीएम ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

बदायूं

बरेली सिटी-मथुरा रेलखंड का जीएम ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश।

बरेली, 22 अगस्त।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं आरडीएसओ, लखनऊ के महानिदेशक प्रभाष दनसाना ने शनिवार को इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी – मथुरा छावनी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा सहित इज्जतनगर मंडल के सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

महाप्रबंधक ने चलती ट्रेन से पूरे रेलखंड के स्टेशनों, स्टेशन भवनों, यार्ड, रेल पथ, ओएचई, पुलों और समपार फाटकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने रेल परिसंपत्तियों की स्थिति, चल रहे निर्माण कार्यों और अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की।

इस दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेल पथ और अन्य परिसंपत्तियों का नियमित अनुरक्षण किया जाए, संरचनात्मक मानकों और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन हो और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। साथ ही कार्यों की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस