बदायूं
तीज एवं अधिष्ठापन समारोह में सजी संस्कृति और सेवा की मिसाल
केशव गुप्ता
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर की ओर से होटल सीता किरण में तीज एवं अधिष्ठापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीज उत्सव का आनंद लिया और क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नीलू मिश्रा, विशिष्ट अतिथि रश्मि पटेल, भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पीलीभीत आस्था अग्रवाल रहीं। क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने प्रस्तुत किया।
सत्र 2026-27 के लिए रचना सक्सेना को प्रेसिडेंट, मोनिका शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट, कामाक्षी शर्मा को सेक्रेटरी, अर्चना को संयुक्त सेक्रेटरी, सीमा प्रधान को कोषाध्यक्ष, निधि श्रीवास्तव को आईएसओ तथा पायल को एडिटर की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में सीजीआर बंदिता शर्मा ने क्लब की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्लब की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्य भी किए गए। 10 स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई, जबकि एक बच्चे की पूरे वर्ष की फीस की जिम्मेदारी ली गई। इसके अलावा एक जरूरतमंद व्यक्ति को बड़ी छतरी भी प्रदान की गई।
तीज उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। तीज क्वीन का ताज हर्षिता सक्सेना के सिर सजाया गया। क्लब की सदस्यों ने डांस, भजन सहित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान आगामी सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी सभी को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में निधि, सीमा प्रधान, नीलम, सौंदर्य, अर्चना, किरण, अंजलि, कामाक्षी, आंचल, दीपाली, शशि, एकता, प्रीति, प्रेरणा, शालू, पायल, राखी, शिखा, सुनीता, नीरू, अंजू भारद्वाज, पूनम, अलका एवं अभिलाषा सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



