5:43 pm Saturday , 22 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी पुलिस को बड़ी सफलता, 1 किलो 550 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

बदायूं

उझानी पुलिस को बड़ी सफलता, 1 किलो 550 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

उझानी-बदांयू 22 अगस्त।

उझानी कोतवाली पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसआई शिव कुमार मलिक, हेड कांस्टेबल सुमित सिंह और कांस्टेबल गौरव जादौन क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम रनऊ से नसरुल्लापुर के बीच सड़क के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 550 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राकेश पुत्र रामसिंह निवासी परिहावली, थाना रामघाट, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस