3:59 pm Saturday , 22 August 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पीएचसी में उमड़ी मरीजों की भीड़, 300 मरीजों की जांच; 14 को लगे एंटी-रेबीज टीके

बदायूं

उसहैत पीएचसी में उमड़ी मरीजों की भीड़, 300 मरीजों की जांच; 14 को लगे एंटी-रेबीज टीके

केशव गुप्ता

बदायूं। उसावां ब्लॉक स्थित नगर पंचायत उसहैत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में शनिवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर उसहैत समेत आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे करीब 300 मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
पीएचसी में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों में खांसी, बुखार, नाक-कान-गला, खुजली और त्वचा संबंधी विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज शामिल रहे। वहीं बंदर और कुत्ते के काटने के 14 मरीजों को एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए।
प्रभारी चिकित्सक डॉ. हिमांशु ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतने और समय से चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
मरीजों की भारी संख्या के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी उपचार और दवा वितरण में लगातार जुटे रहे। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, घरों और आसपास पानी जमा न होने देने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सक डॉ. हिमांशु, शाकिब, मुजम्मिल, अंजली समेत स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस