*
बदायूं
श्री सनातन धर्म सभा की बैठक में जन्माष्टमी एवं एकादशी पर्व को भव्य रूप से मनाने का निर्णय*
बदायूं। श्री रघुनाथ जी मंदिर में शुक्रवार रात्रि श्री सनातन धर्म सभा, बदायूं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन लाल बत्रा, कोषाध्यक्ष श्री अशोक नारंग, महामंत्री श्री ओमप्रकाश कोचर सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभा के मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार दुआ ने बताया कि बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, 4 सितंबर को श्री रघुनाथ जी मंदिर में श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में अन्य विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आकर्षक एवं भव्य सजावट की जाएगी।
इसके साथ आने वाले एकादशी पर्व पर भी मंदिर की भव्य सजावट एवं विशेष धार्मिक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पर्वों को श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजनों को सफल एवं भव्य बनाने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग देने की बात कही। साथ ही श्री रघुनाथ जी मंदिर से जुड़े अन्य भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं से भी सहयोग देने का आह्वान किया गया, ताकि सभी के सामूहिक सहयोग से धार्मिक आयोजनों को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके।
सभा ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर प्रभु श्री रघुनाथ जी एवं श्रीकृष्ण भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



