बदायूं
जाहेरवीर बाबा धाम पर चार दिवसीय चढ़ी मेले की तैयारियां पूरी
केशव गुप्ता
उझैती। कस्बे में रघुनाथपुर मार्ग स्थित जाहेरवीर बाबा के धाम पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय चढ़ी मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूर-दराज से आने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए चरखी, जंपिंग गेम सहित विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा खानपान, घरेलू सामान समेत कई अन्य प्रकार की दुकानें भी सजाई गई हैं।
मेला कमेटी के सदस्यों के अनुसार, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है। मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहेगा तैनात
मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। मेला कमेटी के अनुसार चार दिवसीय आयोजन की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। पुलिस और मेला कमेटी मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



