10:46 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ लेने गए युवकों में तीसरे ने भी तोड़ा दम, हादसे में तीन दोस्तों की मौत

बदायूं

कांवड़ लेने गए युवकों में तीसरे ने भी तोड़ा दम, हादसे में तीन दोस्तों की मौत

केशव गुप्ता

उसावां। कांवड़ लेने हरिद्वार गए युवकों के साथ हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक ब्रजेश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उसके दो साथियों अभिषेक और पवन की मौके पर ही मौत हो गई थी। ब्रजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, विगत 14 अगस्त की शाम उसावां क्षेत्र निवासी ब्रजेश (18) पुत्र महेश वाल्मीकि अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ बाइकों से हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। वापसी के दौरान चंदौसी-बिलारी के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अभिषेक, पवन और ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अभिषेक और पवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में ब्रजेश को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
करीब सात दिन बाद ब्रजेश की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। वहां आठवें दिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। ब्रजेश की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई।
ब्रजेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अभी अविवाहित था। हादसे में तीन युवकों की मौत से क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

विज्ञापन एक्सप्रेस