9:12 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

प्रेमी नगला, नसरूल्लापुर और सदाठेर में एक ही रात 20 से अधिक ट्यूबवेलों पर चोरी।

बदायूं

प्रेमी नगला, नसरूल्लापुर और सदाठेर में एक ही रात 20 से अधिक ट्यूबवेलों पर चोरी।

बदांयू 21 अगस्त ।

थाना कादरचौक क्षेत्र के प्रेमी नगला, नसरूल्लापुर एवं सदाठेर में 20 अगस्त की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ही रात में 20 से अधिक ट्यूबवेलों को निशाना बनाया गया।

चोरों ने ट्यूबवेलों के दरवाजे और दीवारों को काटकर अंदर प्रवेश किया। स्टार्टर के नीचे लगी कॉपर की पत्तियां, कटआउट में लगा कॉपर और मोटर के तार काटकर चोरी कर लिए। इस दौरान स्टार्टर और विद्युत बोर्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि कई जगहों से मोटर निकालने का भी प्रयास किया गया, लेकिन समय कम होने से चोर मोटर नहीं निकाल पाए।

घटना से किसानों में दहशत और रोष है। किसानों का कहना है कि इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। ग्रामीणों ने थाना कादरचौक पुलिस से जांच कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस