8:01 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

नखासा बाजार में कांवड़ यात्रियों के लिए भव्य भंडारा, डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया शुभारंभ

बदायूं

नखासा बाजार में कांवड़ यात्रियों के लिए भव्य भंडारा, डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया शुभारंभ

केशव गुप्ता

बदायूं। शुक्रवार को नखासा बाजार में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ के बड़े भाई डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है और नगर पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सेवा में हरसंभव सहयोग किया जा रहा है।
भंडारे के दौरान नखासा बाजार में कांवड़ यात्रियों के बीच उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
कांवड़ यात्रियों की सेवा और श्रद्धालुओं के स्वागत को लेकर आयोजित यह भंडारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस