बदायूं
उझानी में बिजलीघर पर कांवड़ियों के लिए लगा भंडारा, पूड़ी-सब्जी खाकर तृप्त हुए शिवभक्त।
उझानी-बदांयू 21 अगस्त।
नगर के बिजलीघर टाउन पर शुक्रवार को कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शिवभक्त कांवड़ियों ने चना, हलवा, पकौड़ी और पूड़ी-सब्जी का जमकर लुत्फ उठाया।
बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से सुबह से ही भंडारा शुरू कर दिया गया था। नगर में अधिकांश भंडारे रविवार को लगते हैं, अन्य दिनों में भंडारे कम ही लगते हैं। शुक्रवार को कछला गंगा घाट पर जल भरने जा रहे कांवड़ियों की भीड़ अधिक होने के चलते बिजलीघर के भंडारे में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िये गर्मागरम पूड़ी-सब्जी, पकौड़ी और हलवा खाकर तृप्त होकर कछला घाट के लिए रवाना हुए।
भंडारे का शुभारंभ बिजलीघर परिसर में स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को भोग लगाकर किया गया। इसके बाद कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय, जेई अविनाश कुमार, रामू भारती, बंटी भाई, सुभाष चंद्र, सोहनलाल समेत बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सेवा की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



