बदायूं
उसावां में जेब काटकर एक लाख रुपये उड़ाने वाले तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
केशव गुप्ता
उसावां। थाना उसावां पुलिस ने 18 जुलाई 2026 को भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये चोरी किए जाने की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना से संबंधित सामान बरामद किया गया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह ने घटना और पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



