बदायूं
टनकपुर-अछनेरा स्पेशल अब नियमित हुई, हफ्ते में 5 दिन ही चलेगी एक्सप्रेस।
उझानी-बदांयू 20 अगस्त।
पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से अस्थायी तौर पर चल रही टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी को रेल प्रशासन ने नियमित कर दिया है। अब यह ट्रेन स्पेशल के बजाय नियमित एक्सप्रेस बनकर पटरियों पर दौड़ेगी। हालांकि इसके संचालन के दिनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी का संचलन अब नियमित गाड़ी संख्या 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा।
यह गाड़ी 31 अगस्त, 2026 से सप्ताह में पांच दिन- प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। बुधवार और शनिवार को इसका संचलन नहीं होगा।
15094 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस 31 अगस्त से टनकपुर से सुबह 04:05 बजे रवाना होगी। बनबसा 04:18, खटीमा 04:37, पीलीभीत 05:08, भोजीपुरा 05:42, इज्जतनगर 06:03, बरेली सिटी 06:22, बरेली 06:37, बदायूँ 07:16, उझानी 07:29, सोरों शूकर क्षेत्र 08:00, कासगंज 08:40, सिकन्दरा राव 09:06, हाथरस सिटी 09:55, मथुरा कैंट 10:42 और मथुरा जं. 11:00 बजे छूटते हुए दोपहर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी।
वापसी में 15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस उसी दिन अछनेरा से दोपहर 15:30 बजे चलेगी। मथुरा जं. 16:20, मथुरा कैंट 16:47, हाथरस सिटी 17:19, सिकन्दरा राव 17:44, कासगंज 18:20, सोरों शूकर क्षेत्र 18:38, उझानी 19:09, बदायूँ 19:22, बरेली 20:22, बरेली सिटी 20:55, इज्जतनगर 21:16, भोजीपुरा 21:33, पीलीभीत 22:23, खटीमा 23:05 और बनबसा 23:25 बजे होते हुए रात 23:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में 1 जनरेटर सह लगेज यान, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, 1 वातानुकूलित कुर्सीयान और 1 एलएसएलआरडी कोच सहित कुल 17 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को हर बार मिलने वाले एक्सटेंशन के झंझट से छुटकारा मिल गया है, लेकिन सप्ताह में सातों दिन चलने की मांग अभी भी अधूरी रह गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



