8:47 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

चोरी का खुलासा: 11,800 रुपये नकद, बैंक पासबुक व आधार कार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

चोरी का खुलासा: 11,800 रुपये नकद, बैंक पासबुक व आधार कार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

अलापुर। थाना अलापुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 11,800 रुपये की नकदी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, बैग समेत अन्य सामान बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना अलापुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 176/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवाज अली उर्फ अली नवाज पुत्र बाबू, निवासी वार्ड नंबर 23 कस्बा ककराला, थाना अलापुर तथा चांद मियां उर्फ बोना पुत्र लल्ले खान, निवासी वार्ड नंबर 24 कस्बा ककराला, थाना अलापुर के रूप में हुई है।
11,800 रुपये समेत यह सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11,800 रुपये नकद, एक बैंक पासबुक, आधार कार्ड, एक बैग, दो बीड़ी बंडल और दो खुली सिगरेट डिब्बियां बरामद की हैं। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस