बदायूं
बिल्सी में तीन माह से जलभराव से बेहाल लोग, एसडीएम से लगाई गुहार।
मोहल्ला नंबर 5 के लोगों ने तहसील पहुंचकर दिया शिकायती पत्र, नाले को आगे तक बनाने की मांग।
बिल्सी बदांयू 20 अगस्त।
नगर के मोहल्ला नंबर 5 में जलभराव की समस्या को लेकर गुरुवार दोपहर मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान निवासी तहसील पहुंचे और उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर नाले को आगे तक बनाए जाने की मांग की।
मोहल्ला निवासियों ने बताया कि पिछले तीन महीने से मोहल्ले में जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे सभी लोग परेशान हैं। बताया कि एक नाला बनाया जा रहा है, लेकिन उसे केवल मोहल्ले तक ही बनाया जा रहा है। उसे आगे तक बनाया जाना चाहिए ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
स्थानीय निवासी चंद्रवती ने आरोप लगाया कि जलभराव के कारण आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रामेश्वरी ने भी कहा कि नाला केवल उनके मोहल्ले में ही बनाया जा रहा है, जिससे पानी का निकास आगे नहीं हो पाएगा और समस्या बनी रहेगी।
वहीं बिल्सी के एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
अमन वार्ष्णेय
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



