1:06 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

उसावां में सड़क के गड्ढे बने हादसों का सबब, ई-रिक्शा पलटा

बदायूं

उसावां में सड़क के गड्ढे बने हादसों का सबब, ई-रिक्शा पलटा

केशव गुप्ता

किसी भी दिन हो सकता है बड़ा हादसा, जिम्मेदार विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग
उसावां। नगर पंचायत उसावां स्थित स्टेट हाईवे से बायां फतेहगढ़ होते हुए उसैहत मार्ग पर एचपी गैस एजेंसी के सामने पीडब्ल्यूडी की सड़क इन दिनों गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की खराब हालत के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढों के कारण कई बार वाहन अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं।
हाल ही में इसी मार्ग पर एक ई-रिक्शा गहरे गड्ढे में फंसकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग दिनभर व्यस्त रहता है और बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा तथा अन्य वाहन यहां से गुजरते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे विशेष रूप से रात के समय दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क के गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए और मार्ग की आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस