11:19 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

बारावफात पर्व को लेकर सहसवान थाने में पीस कमेटी की बैठक

बदायूं

बारावफात पर्व को लेकर सहसवान थाने में पीस कमेटी की बैठक

केशव गुप्ता

सहसवान। आगामी बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना सहसवान परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने की। इसमें पर्व आयोजकों, धर्मगुरुओं और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सभी से बारावफात पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस