7:39 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

विधायक निधि से वार्ड तीन में बनेगा भव्य बारात घर

बदायूं

विधायक निधि से वार्ड तीन में बनेगा भव्य बारात घर

केशव गुप्ता

उसावां। नगर पंचायत उसावां के वार्ड संख्या तीन में विधायक निधि से बारात घर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 14 लाख 53 हजार 200 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बारात घर के निर्माण से वार्ड सहित आसपास के लोगों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वार्ड में लंबे समय से बारात घर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निजी स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में विधायक निधि से बारात घर का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा।
निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बारात घर के लिए धनराशि स्वीकृत कराने पर विधायक का आभार जताया है। संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस