7:29 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बिल्सी पुलिस ने दबोचा

बदायूं

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बिल्सी पुलिस ने दबोचा

केशव गुप्ता

बदायूँ। थाना बिल्सी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबोचा और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत बुधवार, 19 अगस्त 2026 को थाना बिल्सी पुलिस को वांछित आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने करन पुत्र राजेश, निवासी ग्राम अकोली थाना बिल्सी, हाल निवासी ग्राम ईसमपुर डंडा थाना गुन्नौर, जनपद संभल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना बिल्सी में मु0अ0सं0 343/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(J)(ii)/6 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 64(2)(m) बीएनएस एवं 5(J)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस