2:44 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित हुई अर्टिगा, पलटने से तीन की मौत

बदायूं

कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित हुई अर्टिगा, पलटने से तीन की मौत

केशव गुप्ता

बदायूँ। गंगा एक्सप्रेसवे पर कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेपाल के रुपैहडिया से चंडीगढ़ जा रही अर्टिगा कार के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कार सवार दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस