5:08 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

शिव मंदिर पर जल चढ़ाने गई 18 वर्षीय युवती लापता, देर शाम तक घर नहीं लौटी

बदायूं

शिव मंदिर पर जल चढ़ाने गई 18 वर्षीय युवती लापता, देर शाम तक घर नहीं लौटी

केशव गुप्ता

उसावां/बदायूं। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम निरंजन नगला निवासी 18 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। युवती 16 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे पटना स्थित शिव मंदिर पर जल चढ़ाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने आसपास के गांवों, पड़ोसियों और रिश्तेदारियों में युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने थाना उसावां पहुंचकर युवती के गुम होने की सूचना दी और उसकी तलाश कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।
परिजनों के अनुसार युवती की लंबाई करीब 4 फीट 7 इंच, रंग सांवला और शरीर गठीला है। घटना के समय वह बैंगनी रंग का सलवार-सूट पहने हुए थी।
पुलिस ने सूचना के आधार पर युवती की तलाश शुरू कर दी है। परिजन उसकी सकुशल वापसी को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस