4:10 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

35 वर्षीय महिला आठ माह के बच्चे के साथ गुमशुदा

बदायूं

35 वर्षीय महिला आठ माह के बच्चे के साथ गुमशुदा

केशव गुप्ता

उसावां। थाना उसावां क्षेत्र से 35 वर्षीय महिला अपने करीब आठ माह के बच्चे के साथ गुमशुदा हो गई है। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी महिला और बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार महिला 13 अगस्त 2026 को दोपहर करीब एक बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
गुमशुदा महिला का हुलिया: उम्र करीब 35 वर्ष, कद लगभग 5 फीट। महिला के साथ करीब आठ माह का बच्चा भी है। महिला की फोटो पुलिस रिकॉर्ड में उपलब्ध है।
थाना उसावां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि महिला या बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन एक्सप्रेस