स्टार शाइन क्रिएटिव अकैडमी बदायूं के द्वारा समर कैंप में प्रतियोगी बच्चों को ममता सेवी संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया।
स्टार शाइन क्रिएटिव अकैडमी बदायूं की द्वारा गत माह डायरेक्टर सिम्मी नाजिर एवं को डायरेक्टर राजीव भारती के निर्देशन में लगाए गए समर कैंप में प्रतिभागी बच्चों को ममता सेवी संस्था व अखिल समाज सेवा दल (ट्रस्ट) की संस्थापक एवं अध्यक्ष बर्षा नायक जयपुर राजस्थान व राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक जयपुर
राजस्थान से आन लाइन उपस्थित रह बच्चो की हौसलाफजाई कर आशीर्वाद दिया
ममता सेवी संस्था सरकारी योजनाओं पर कार्य करती है ममता सेवी संस्था की संस्थापक डॉ ममता नौगरैया ने सभी सदस्यो के
के द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा के कर कमलों द्वारा सभी प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फातिमा राजा के द्वारा भारत माता के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी दीप्ति गुप्ता, डॉ प्रतिभा मिश्रा, डॉ प्रतिभा गुप्ता डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ सरला चक्रवर्ती, रोजी रस्तोगी, मधु अगवाल की गरिमामई उपस्थिति रही।
अतिथियों मे डॉ उमा सिंह गौर, डॉ इंदु शर्मा,संगीता महेश्वरी, नेहा शरद गुप्ता डा.निशी अवस्थी , डा.कमला माहेश्वरी, रोजी रस्तोगी,रजनी सिंह तोमर आदि गणमान्य महिलाओ की उपस्थिती रही.
मुख्य अतिथि फात्मा राजा के कर कमलो द्वारा
समर सिंह तोमर, केशवी रस्तोगी, आरुषि,उमरा, जोया,इधाया सिंह तोमर आदि प्रतिभागियों एवं
समर कैंप में प्रतिभागिता करने वाले इंदु, जीनत, अलशिफा, इस्मा, शाहीना, अलशिफा, अरीबा, कोमल आदि
को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष फात्मा राजा ने कहा-‘ कि हमें हमेशा कुछ नया करते रहना चाहिए एवं अपनी प्रतिभा को हमेशा उभारना चाहिए। स्टार शाइन क्रिएटिव अकैडमी की डायरेक्टर सिम्मी नाजिर ने बताया कि समर कैंप के द्वारा हम प्रतिभाओं को उभार कर उन में स्फूर्ति भरने का कार्य करते हैं। हमारी टीम में दरख्शां नाजिर, बुशरा नाजिर ,पुष्पेन्द्र मिश्रा,रवि राठौर ,कुशाग्र मौर्य, विवान यदुवंशी, मुस्कान, इजहार हुसैन, कहकशाँ आदि साथी सदैव मेहनत करते हैं, जिसके कारण हमारी संस्था हमेशा ऊंचाइयों को छूती है ।कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी डॉ शुभ्रा माहेश्वरी एवं सिम्मी नाजिर ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को ममता सेवी संस्था के द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी नागरिको द्वारा 15 अगस्त को झंडा फहराकर अपना उत्सव मनाया.
स्टार शाइन क्रिएटिव अकैडमी बदायूं के द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



