बदायूं। अटल विचार मंच के पदाधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी लेकर घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने जनमानस से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर देशभक्ति की भावना को मजबूत करें।
इस मौके पर मंच के सचिव अजय शर्मा, भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य चौधरी विजय पाल सिंह, परिषद सदस्य जितेंद्र कश्यप, एडवोकेट संजीव पाराशरी, दयाराम व्यास, डॉ. पंकज सिंह, अरविंद लाल वाल्मीकि, एडवोकेट राजेश बाबू शर्मा, एडवोकेट अमन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
