1:10 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उसावां में गूंजा भारत माता का जयघोष, विधायक ‘बब्बू भैया’ ने झंडी दिखाकर रवाना की तिरंगा यात्रा

बदायूं

उसावां में गूंजा भारत माता का जयघोष, विधायक ‘बब्बू भैया’ ने झंडी दिखाकर रवाना की तिरंगा यात्रा

केशव गुप्ता

उसावां। स्वतंत्रता दिवस से पहले कस्बे में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने ब्लॉक प्रांगण से झंडी दिखाकर किया। इस दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से कस्बे का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
ब्लॉक प्रांगण से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, होली चौक और कस्बे की प्रमुख गलियों से होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी राणा प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान, डीसीएफ चेयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्रपाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष नरेशपाल

कश्यप, दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ मुकेश गुप्ता, धनमेश कश्यप, राहुल कोहली, विनोद कुमार गुप्ता, सोनू मिश्रा, पंकज मिश्रा, पवन कुमार गुप्ता और विजय कुमार शाक्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस