11:11 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कुवरगांव पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार

बदायूं

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कुवरगांव पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार

केशव गुप्ता

कुवरगांव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रव करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुवरगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में साजिद और वाजिद पुत्र वजीर, निवासी ग्राम इमलिया, थाना कुवरगांव तथा राकेश पुत्र जगन्नाथ, हरिपाल और लालाराम पुत्र मुन्नालाल, निवासी ग्राम लाही फरीदपुर, थाना कुवरगांव शामिल हैं। इसके अलावा शिशुपाल पुत्र गंगाराम, सुखदेव और सर्वेस पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम प्रहलादपुर, थाना कुवरगांव को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस