अंडर-16 आयु वर्ग में बदायूं के तीन युवा क्रिकेट खिलाड़ियों – सिद्धार्थ अधाना ,लबीब खान और रक्षित छाबड़ा का चयन जोन की टीम में किया गया है। अप्रैल माह में निशांत पटेल स्टेडियम बरेली में इंटर डिस्ट्रिक्ट् क्रिकेट ट्रायल में पीलीभीत, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, के मध्य क्रिकेट मैच खेले गए थे। जिसमें बदायूं के तीन युवा खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया । सिद्धार्थ अधाना
(विकेटकीपर ) दो मैचों में बैटिंग करते हुए 35 व 68 रन बनाए कीपिंग में एक स्टंप और तीन कैच लपके , लबीब खान (मध्यम तेज गेंदबाज )ने दो मैचों में एक हैट्रिक के साथ 6 विकेट चटकाए , रक्षित छावड़ा ने फिरकी गेंदबाजी करते हुए दो मैचों में पांच विकेट लिए । शौर्य गुप्ता को अतिरिक्त में रखा गया है। सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि बरेली जोन की टीम इंटर जोन खेलने लखनऊ जाएगी ।अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



