गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के मद्देनजर थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने पुलिस बल के साथ किया निरीक्षण
कुंवर गांव
कुंवरगांव। आज दिन बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य मार्गों, संपर्क सड़कों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति परखते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बावजूद सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और लगातार गश्त जारी रखी गई।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



