11:49 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। बंद दरवाजों के पीछे बंट रहा राशन, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के कसेर पनौटा गांव में राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक युवक द्वारा राशन डीलर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

वायरल वीडियो में युवक आरोप लगा रहा है कि राशन डीलर दरवाजा बंद कर अंदर ही अंदर राशन बांटता है, जबकि ग्रामीण घंटों बाहर इंतजार करते रहते हैं। आरोप है कि पारदर्शिता की अनदेखी कर मनमाने तरीके से वितरण किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि राशन डीलर के खिलाफ कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, इस बार अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है

विज्ञापन एक्सप्रेस