12:36 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। कई दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित पिता के अनुसार 11 मार्च की रात करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को अपने झांसे में लेकर घर से ले गया। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही कुछ अन्य लोगों ने भी युवक की मदद की।घटना के बाद परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। लोकलाज के चलते परिजन कुछ दिन तक चुप रहे, लेकिन जब बेटी का कोई सुराग नहीं लगा तो थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस