1:49 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

होली व ईद-उल-फितर को लेकर डीजे संचालकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित

कुंवरगांव आज दिन मंगलवार को आगामी पर्व होली एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत थाना कुंवरगांव परिसर में थानाध्यक्ष रा डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा।

बैठक में थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालक उपस्थित रहे। इस दौरान थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार के जुलूस के लिए डीजे (साउंड सिस्टम) उपलब्ध न कराया जाए तथा सार्वजनिक मार्गों, चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर डीजे सिस्टम न लगाया जाए।

साथ ही यह भी बताया गया कि वर्तमान समय में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि शादी समारोह अथवा अन्य कार्यक्रमों में रात्रि 10:00 बजे तक ही डीजे बजाया जाए तथा ध्वनि स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप कम रखा जाए।

थानाध्यक्ष ने सभी डीजे स्वामियों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और त्योहारों को आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाने में अपनी भूमिका निभाएं। साथ ही किसी भी असामाजिक या खुराफाती तत्व की गतिविधि की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने के लिए कहा गया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा सके।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी डीजे संचालकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस