4:54 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। ब्लूमिंग फ्लावर्स इंग्लिश स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

बिसौली। नगर के ब्लूमिंग फ्लावर्स इंग्लिश स्कूल परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विधिविधान से सामूहिक हवन किया गया, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा व्यास पं. रविकांत शास्त्री जी ने अपने ओजस्वी वाणी से हिंदू समाज को एकजुट रहने, सनातन संस्कृति को अपनाने और जीवन में धर्म, सत्य व भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ग्रंथ है, जो मानव को संस्कार, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर राम भूषण गुप्ता (सीईओ, हरियाणा), आचार्य सौरभ पाठक, यशवर्धन रस्तोगी, वंश वार्ष्णेय, शिवांश रस्तोगी, रामेंद्र शर्मा, संजय सक्सेना, राकेश सक्सेना, राजेश सक्सेना, सुरेंद्र अग्रवाल, अर्पित मिश्रा, हिमांशु पाठक, शिवम शर्मा, देवेश सक्सेना, शुभांक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.