4:15 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

19 दिसम्बर को होगा पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह

बदायूँ : 18 दिसम्बर। जनपद बदायूँ, उ०प्र० में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में 19 दिसम्बर 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, बदायूँ में किया जा रहा है, जिसमें ईसीएचएस योजनाओं की जानकारी, स्पर्श की सुविधा, स्वतः रोजगार से सम्बन्धित जानकारी, विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, बैंक ऋण की जानकारी एवं वीर नारियों व विजेता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों का सम्मान हेतु कार्यक्रम होगा। उन्होंने जनपद के सभी पूर्व सैनिक व पत्नियां एवं उनके आश्रित से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक इस कार्यकम में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ उपस्थित हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.