।
बदांयू 20 नवंबर।
बदायूं में दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं को लेकर बैठक की और पेंशन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी मांगें रखी हैं। दिव्यांगों की मुख्य मांगें हैं ।
दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन को बढ़ाने की मांग।
दिव्यांगों को बैंक में संयुक्त खाता खोलने में समस्या आ रही है। बैंक कर्मचारी परेशान करते हैं।
मूक बधिर दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनवाने में समस्या आ रही है।
दिव्यांगों को मनरेगा में काम नहीं मिल पा रहा है।
दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है और सरकार से समाधान की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



