बदांयू 14 नवंबर।
बदायूं में एक दुखद सड़क हादसे में दूध व्यापारी की मौत हो गई। वह बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा उसहैत थाना क्षेत्र में हुआ, जहां ध्यानपाल (36) पुत्र रूपराम अपनी बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



