9:00 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

सिंचाई संघ नलकूप खंड मुनेंद्र अध्यक्ष और प्रदीप मंत्री बने

बिल्सी। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश की नलकूप खंड तृतीय शाखा का मंगलवार को द्विवार्षिक अधिवेशन-चुनाव बदायूं रोड स्थित जेएस रॉयल पैलेस में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर मुनेंद्र पाल सिंह, मंत्री पद पर प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर जगनेश कुमार एवं समप्रक्षेक पद पर कमल कुमार को निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रांतीय कार्यकारिणी की देखरेख में संपन्न किया गया। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार पांडेय एवं पर्यवेक्षक सोहन देव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद सभी सदस्यों ने उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संजय कुमार यादव, जिलेदार डालचंद्र, अनिल कुमार राघव, धीरसिंह, ठाकुरदास, इसरार अली, तेजपाल सिंह, शेरसिंह, रामवीर सिंह, ऋषिप्रकाश, सिपटर लाल, मनोज कुमार शर्मा, दुर्गपाल सिंह, रणवीर सिंह, श्यामलाल, रिजवान हैदर, चमन कुमार सिंह, महिपाल सिंह, राजेश कुमार शर्मा, राजवीर सिंह, महेंद्र पाल,कश्मीर सिंह, गौरव कुमार सिंह, सूरजपाल सिंह, जगन्नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस