1:19 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: छात्राओं ने संभाली एक दिन के लिए थाना प्रभारी और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारी

 

नगर कुंवरगांव । शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के तहत गुरुवार को थाना कुंवरगांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान कक्षा 10 की छात्रा शीतल को एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाया गया, जबकि कक्षा 9 की छात्रा कनिष्का थाना कुंवरगांव जनपद बदायूं को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारी एक दिन को सौंपी गई।
थाना प्रभारी कुंवरगांव द्वारा दोनों छात्राओं का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इसके बाद कु. शीतल ने थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

वहीं मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी कु. कनिष्का ने मिशन शक्ति केंद्र के रजिस्टरों व अभिलेखों का निरीक्षण कर आगंतुक महिलाओं की शिकायतें सुनीं और निस्तारण हेतु निर्देश दिए।

कार्यक्रम में कॉलेज से आई अन्य छात्राओं को भी सूक्ष्म जलपान कराया गया।
यह पहल छात्राओं में नेतृत्व भावना और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.