9:15 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

परंपरा और आस्था का संगम: नगर विधायक ने किया रामलीला मेले का शुभारंभ

कुंवरगांव। नगर पंचायत कुंवरगांव में आदर्श जनता रंगमंच रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला मेला रविवार को पारंपरिक रीति और धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हुआ। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंचे और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान राम-लक्ष्मण की आरती उतारकर मंगलकामनाएँ दी।

विधायक ने कहा, “रामलीला भारतीय संस्कृति और मर्यादा का प्रतीक है, जो हर वर्ष समाज को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है।”

इस वर्ष अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

मेला अध्यक्ष धनेंद्र पाल सिंह गौतम ने विधायक का स्वागत माला और भगवान राम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को नगर में भव्य राम बारात निकाली जाएगी। और मेला 9 अक्टूबर तक चलेगा।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

मेला में नगर चेयरमैन पति अरविंद रावत, नितिन कटेया, अवनीश शंखधार, अनिल ठाकुर, लकी गुप्ता, , मिक्की सिंह, विजेंद्र पाल, श्रीराम दिवाकर, देवेश सक्सेना, मास्टर कल्लन मियां अंसारी, बृजेन्द्र पाल और यशवीर सिंह गौतम ,ठाकुर उदयवीर सिंह. सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

विज्ञापन एक्सप्रेस