10:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिये जनपद की कबड्डी टीमों का हुआ चयन

बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में हुई माध्यमिक विद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिये जनपद की अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनकर्ता अजय पटेल जिला क्रीड़ा सचिव व सह सचिव ओमवीर यादव ने टीमों के बीच मैच कराकर चयन प्रक्रिया पूरी की गई. जिसमें अंडर-14 बालक वर्ग में रमन,सौरभ,विवेक,रोहित पाल,आकाश शाक्य,वंश,रोहित,गजेंद्र,रोहित,निहाल गुप्ता,सूरज,प्रदीप कुमार व आरके लक्ष्य चयनित किए गए हैं। वही अंडर-17 बालक वर्ग में शिवा,प्रशांत शाक्य,सतेंद्र,अतुल कुमार,सुमित यादव,दिव्यांश,अभिषेक,
दीपक,केशव कुमार,अभिषेक कुमार,मोहम्मद जुनैद,पंकज शाक्य व रौनक शाक्य का चयन किया गया वही अंडर 19 बालक बर्ग में सुधीर सिंह, प्रियांशु सिंह,सोमन्द्र,आकाश पाल,अरुण बाल्मीकि,राहुल,कृष्णा,सत्यम,प्रयांश बाबू,हार्दिक सिंह,जतिन शाक्य व राहुल चुने गए। चयनित टीमें कोच अजय पटेल,ओमवीर सिंह यादव टीम इंचार्ज रामौतार मौर्य व नीरज चौहान के नेतृत्व में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 26 सितंबर को बरेली खेलने जाएंगी।कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.